हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित, आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली एनसीआर के लिए रामरथ टू बाई टू एसी बस सेवा का शुभारम्भ किया है। यह बस सेवा हरदोई से बरेली, मुरादाबाद, नोएडा और परीचौक होते हुए दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे तक संचालित होगी। नई सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दिल्ली आने-जाने वाले आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रभारी एआरएम रमेश कुमार ने बताया रामरथ एसी बस हरदोई से प्रतिदिन सुबह सात बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर तीन बजे दिल्ली के आनंद विहार डिपो पर पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से यह बस शाम छह बजे चलकर रात करीब दो बजे हरदोई वापस पहुंचेगी। हरदोई से दिल्ली आनंद बिहान तक इस बस सेवा का किराया 981 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रभारी आरएम व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.