उत्तरकाशी, सितम्बर 2 -- यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील का जलस्तर मंगलवार को कम हुआ है। इससे गत दिवस तक पुल के ऊपर से बह रही यमुना नदी अब मोटर पुल के नीचे से बह रही है। जिस पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ गया था। यहां यमुना के जल स्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में यमुना नदी का पानी सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल के ऊपर से बह रहा था। इससे यमुना नदी पर बने मोटर पुल को खतरा बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को यमुना का जलस्तर घटने से एक बार फिर झील सामान्य हो गई है। अब पुल के नीचे से ही पानी बह रहा है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, दूसरी ओर सिंचाई विभाग द्वारा झील से मलबा हटाया जा रहा तथा नदी को चैनलाइज काम निरंतर जारी है। इससे यमुन...