सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। जिले में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए 18 फरवरी से विशेष तकनीक के सहारे व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस वर्ष पशु टीकाकरण को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है। इसके तहत मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) सत्यापन के बाद ही पशुओं को टीका लगाया जाएगा। पशुपालकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसकी पुष्टि होने के बाद टीकाकर्मी पशु का टीकाकरण करेंगे। पांच लाख 54 हजार 800 पशु का टीका लगाने का लक्ष्य : इस अभियान में जिले के कुल 5 लाख 54 हजार 800 पशुओं को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण का उद्देश्य खुरपा-मुंहपका (एफएमडी) सहित अन्य संक्रामक रोगों से पशुओं की सुरक्षा करना है। इन रोगों से हर वर्ष पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.