सहारनपुर, सितम्बर 4 -- लगातार कई दिनों से बाढ़ के खतरे के बीच यमुना नदी के जल स्तर में कमी आना नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी का स्तर घटने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों के साथ महकमे ने भी चैन की सांस ली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ऊपर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है, जिसका सीधा असर जल स्तर पर दिखाई दे रहा है। शनिवार को सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,42,604 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि शाम चार बजे तक यह घटकर 1,34,594 क्यूसेक पर पहुंच गया। तीन बजे यह आंकड़ा 1,32,295 था। अधिकारियों के अनुसार कल अधिकतम 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे उम्मीद जगी है कि अगले 24 घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.