लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में कार्यरत महिला जेल पुलिस कर्मी के लिए राहत भरी खबर है।पुलिस लाइन व जिला समाहरणालय की तर्ज पर अब महिला जेल पुलिस कर्मी के बच्चों के लिए भी जेल परिसर में पालना घर संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल प्रशासन ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित आईसीडीएस को पत्र लिखकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। जेल प्रशासन के अनुसार पालना घर संचालन के लिए परिसर में उपयुक्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जगह की उपलब्धता और जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद औपचारिक रूप से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जेल में तैनात चिकित्सक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि वर्तमान में लगभग आधा दर्जन से अधिक महिला पुलिस कर्मी इस योजना से लाभान्वित होंगी। ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.