बिजनौर, नवम्बर 28 -- बिजनौर। स्मार्ट मीटर के पोस्टपेड से प्री-पेड परिवर्तन के बाद इन उपभोक्ताओं को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जा रहा है। अफसरों के मुताबिक शाम छह बजे से सुबह 8 बजे के बीच तथा ग्रेस पीरियड के दौरान कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। अधीक्षण अभियंता उदयप्रताप के अनुसार बिजनौर विद्युत वितरण मंडल में 22381 स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोस्टपेड से प्री-पेड में परिवर्तित हो गए हैं। उन्होंने बताया, कि ऐसे सभी मामलों में 30 दिन का ग्रेस पीरियड तो दिया ही जा रहा है और भी कई राहत दी गई हैं। इनमें शाम छह बजे से सुबह 8 बजे के बीच तथा ग्रेस पीरियड के दौरान कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। प्री-पेड कनेक्शन में बैलेंस समाप्त होने के बाद भी तीन दिन का अतिरिक्त समय (इमरजेंसी क्रेडिट) दिया जाएगा। इमरजेंसी क्रेडिट अवधि, सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार ...