सहारनपुर, मई 11 -- भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते रेल यातायात पिछले कई दिनों से प्रभावित था। लेकिन शनिवार को सीजफायर की घोषणा होने के बाद रेल यातायात पर सकारात्मक असर दिखाई दिया। चार दिन बाद रविवार को रेल यातायात सामान्य हुआ। दरअसल सिंदूर ऑपेरशन के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दिया था। रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीमा पर तनाव के चलते जम्मू और अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को याात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा था। शनिवार की शाम पांच बजे सीजफायर की घोषणा के बाद रेल यातायात सामान्य होने लगा था। रविवार को शहीद एक्सप्रेस को छोड़कर सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय से सहारनपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 14673 का सहारनपुर पहुंचने का निर्धार...