हापुड़, मार्च 18 -- रेलवे लाइन में ओवर हॉलिंग का कार्य होने के कारण दो दिनों तक अल्लाबख्शपुर फाटक बंद रहने से राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से होकर आवागमन करना पड़ेगा। गढ़ के मीरा रेती से होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे को जाने वाले महमाई रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 50 सी आज सुबह से दो दिनों तक आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। फाटक बंद रखने का निर्णय रेलवे लाइन में मशीनों द्वारा ओवरहॉलिंग का कार्य करने के मद्देनजर लिया गया है। जनपद अमरोहा के सेक्शन इंजीनियर ने एसडीएम समेत इंस्पेक्टर को इस दौरान कार्यस्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की अपेक्षा की है, ताकि रेलवे कर्मचारी अपने कार्य को शांति पूर्वक ढंग में संपन्न कर सकें। इसके अलावा गढ़ से ब्रजघाट आने जाने वालों समेत क्षेत्रीय लोगों को भी नसीहत दी गई है कि वे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.