उरई, जनवरी 9 -- उरई। सर्दी के मौसम को देखते हुए गोल्डन किटी समिति ने राहगीरों, वाहन सवारों को रैन बसेरे स्टेशन रोड के पास खिचड़ी वितरित की। साथ ही कंबल भी ओढ़ाए। गोल्डन किटी समिति की अध्यक्ष स्वर्ण लता सेठ के साथ व्यापार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता राज ने राहगीरों, वाहन सवारों को खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहाए गोल्डन किटी समिति असहाय गरीब लोगों को भाव सेवा समर्पण में हमेशा आगे रहेंगी। कोषाध्यक्ष नीतू गौर ने कहा कि हम हमेशा अपनी सखियों के साथ बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे। इस दौरान मनीषा द्विवेदी ने कहा, सेवा ही धर्म है। दक्षा गुप्ता, साधना गुप्ता, विनीता प्रजापति, सुनीता राज, संतोषी कुमारी ,लक्षिता रामाणी, प्रीति गुप्ता, रेखा गुप्ता, निधि गुप्ता, मांडवी गुप्ता ,नीलम गुप्ता संध्या महेश्वरी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...