फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- विजयीपुर। क्षेत्र के एकौरा गांव में दस दिन पूर्व से टूटा बिजली का पोल विद्यालय के छात्रों के साथ ही राहगीरों के लिए खतरा बना खड़ा है। इसके बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेंदारोंे द्वारा पोल को बदले जाने के लिए गंभीरता न दिखाए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष दिखाई दे रहा है। एकौरा गांव में एक बिजली का पोल टूट गया जिसे बदले जाने के स्थान पर विभागीय जिम्मेंदारों द्वारा उसे तारों से बांधकर छोड़ दिया गया। जिससे टेढ़ा हो चुका पोल राहगीरों पर कभी भी मुसीबत बन सकता है। वहीं पोल टूटने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। पोल टूटने के जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिए जाने के बावजूद इसे नहीं बदला गया। ग्रामीण शिवम सिंह, पंकज कुमार, बाबूलाल, छोटेलाल, रामबाबू, सूर्यभान, बालगोविंद, जितेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह आदि ने बताया क...