बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच,संवाददाता। शहरी क्षेत्र में लंबे समय से सूखे पड़े प्याऊ दुरुस्त कराने को लेकर नगरपालिका गंभीर हुआ है। गुरुवार को ईओ के निर्देश पर शहर के 14 स्थानों पर खराब पड़े प्याऊ को सही कराया गया। खासकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्याऊ के खराब होने की वजह से राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए होटलों व ढाबों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शहर के सभी सावर्जनिक स्थानों पर लगे प्याऊ को दुरुस्त कराने के लिए टीम लगाई गई है। नपाप के इस कदम से लोगों को राहत मिली है। शहर में गर्मी के दिनों में राहगीरों व मरीजों को शुद्ध व शीतल पानी मुहैया कराने के लिए जगह-जगह प्याऊ का निर्माण कराया गया है। पिछले एक साल से अधिकांश प्याऊ खराब पड़े हैं। टोटियां सूखी होने से अक्सर राहगीर निराश होकर लौटते हैं। अब जब गर्मी बढ़ने लगी है तो राह चलते लोगों की हलक भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.