जामताड़ा, अप्रैल 30 -- रास हेंब्रम बने कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष जामताड़ा,प्रतिनिधि। कुंडहित डाक बांगला परिसर मैदान में मंगलवार को देश मांझी परगना बाईसी की बैठक हुई। बैठक अध्यक्षता दिलीप कुमार मुर्मू ने की। जबकि सभा का संचालन बाबूलाल सोरेन ने किया। इस दौरान देश मांझी परगना बाईसी समिति ने प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया। इस दरम्यान रास हेंब्रम को प्रखंड अध्यक्ष,विकास टुडू को सचिव, बबलू मुर्मू को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार मुर्मू को सलाहकार एवं दास सोरेन को मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई। वहीं बाबूलाल सोरेन को कुंडहित प्रखंड के प्रखंड प्रभारी चुना गया। मौके पर बाबूलाल सोरेन ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संथाल समाज को मजबूत करना है। वहीं बैठक में संथाल परगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 एवं संथाल परगना सिविल रूल्स 1946 पर चर्चा की गई। मौके पर सपन मरांडी, दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.