बिजनौर, फरवरी 24 -- बहुजन समाज पार्टी को बिजनौर में जिलाध्यक्ष रास नहीं आ रहा है। पार्टी हाईकमान जिले का संगठनात्मक ढांचा लगातार बदलाव से गुजर रहा है। पिछले आठ माह में पार्टी ने चार जिलाध्यक्ष बदल दिए है। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ताजा फैसले में पार्टी हाईकमान ने ढाई माह पूर्व जिलाध्यक्ष बनाए गए रोहताश सिंह को पद से हटाकर डीपी सिंह रवि को जिले की कमान सौंपी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन को सक्रिय बनाने और आगामी चुनावों को देखते हुए लगातार समीकरण बदले जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को मौका दे रहा है, लेकिन बार-बार हो रहे बदलाव से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति भी बन रही है। पार्टी हाईकमान ने अप्रैल 25 में जिलाध्यक्ष समरपाल सिंह एड़. को पद से हटाकर उनके स्थान पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.