रामपुर, फरवरी 5 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम रास डंडिया में आज एक भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मेरठ के सांसद अरुण गोविल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वही सम्मेलन में मध्य प्रदेश से साध्वी सरस्वती और स्वामी सच्चिदानंद महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत संत-महात्माओं और मुख्य अतिथि के विचारों से क्षेत्रवासियों में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू जागरण को नई दिशा देना और सर्व हिंदू सनातन संस्कृति व सनातन धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही सामाजिक ...