मुरादाबाद, जनवरी 20 -- रास्ते से पिकअप हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंग पिकअप सवारों ने डिलारी क्षेत्र निवासी युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आठ-दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी राहत अली ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर पर उनका भाई गाड़ी पीछे कर रहा था, तभी कार का पहिया सवा साल के भतीजे के पैर पर चढ़ गया। जिसके बाद भतीजे को लेकर कार से तेजी से मुरादाबाद आ रहे थे। रास्ते में मुस्तापुर में एक पिकअप बीच में खड़ी थी, जिसमें 8-10 लोग सवार थे। राहत अली के अनुसार उनके भाई ने पिकअप हटाने को कहा तो पिकअप वालों ने गाड़ी नहीं हटाई। जिसके बाद वह किसी तरह गाड़ी निकाल कर मुरादाबाद पहुं...