मुरादाबाद, जनवरी 29 -- रास्ते में बांधे गए मवेशी को हटाने को कहना ट्रैक्टर चालक को महंगा पड़ गया। चालक की बात से खफा गांव के चार लोगों ने चालक और उनकी दो बेटियों से गाली गलौज की, विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुन्डेसरा निवासी विनोद कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि 26 जनवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के विजेन्द्र पुत्र टेकचन्द ने अपनी भैस बांध रखी थी, जब उसने भैस हटाने को कहा, तो आरोप है विजेन्द्र, विनेश कुमार, विनीत और आशु ने उसके और उसकी पुत्रियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.