गौरीगंज, दिसम्बर 5 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के मझगवां मजरे दढियारा में एक युवक पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सूरजदीन की तहरीर के अनुसार उनका पुत्र बब्बन यादव गुरुवार की सुबह घर से निकला ही था कि रास्ते में रामसुमिरन यादव, उनका पुत्र विकास और रिश्तेदार रामबरन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लात-घूंसे और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर उसकी जान बची। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...