हापुड़, फरवरी 22 -- जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के फरीदपुर एतमाली निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह शनिवार को एक बरात से शामिल होकर अपनी कार से सवार होकर घर लौट रहे थे। गढ़ की ठंडी सड़क पहुंचने पर नगर निवासी तीन लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। उसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाल में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...