औरैया, दिसम्बर 18 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसौली में बुधवार देर रात युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ढुहल्ला गांव निवासी अवधेश चौहान का पुत्र शिवम उर्फ मनु चौहान बैसौली में अपने परिचित के घर सब्जी देकर रात करीब साढ़े नौ बजे वापस लौट रहा था। आरोप है कि गांव के अंदर रास्ते में हर्षित, विकास, अमन और सौरभ ने उसकी बाइक घेर ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह शिवम जान बचाकर भागने लगा, तभी पीछे से फायर कर दिया गया। गोली उसकी बांह में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और थानाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.