गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में चार लोगों ने काम से घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोकर बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शिब्बनपुरा गली नंबर-चार में रहने वाले दिलीप पंडित का कहना है कि आठ दिसंबर की शाम को वह काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुशीला हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो सागर शर्मा, शिवम शर्मा और उनके दो अन्य साथियों ने उनकी साइकिल गिरा दी। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दिलीप के मुताबिक मारपीट में उनके सिर, कान और दोनों हाथों में चोटें आईं। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी त...