प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- सांगीपुर। थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर गांव निवासी संदीप यादव पांच फरवरी को अपनी गाड़ी से परिहारन का पुरवा पहाड़पुर बुकिंग पर ले गया था। वहां से लौटते समय रात साढ़े बारह बजे रास्ते में गांव के नितेश कुमार ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बीच सड़क पर स्कॉर्पियो खड़ी कर दी। उसने हटाने के लिए कहा तो चारों लोग गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...