बरेली, फरवरी 1 -- भुता। रास्ते में रोक कर शोहदे ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भुता के एक गांव की किशोरी घर से बाहर निकाल कर गली में जा रही थी। इसी दौरान गांव का राकेश कुमार मौके पर पहुंच गया। उसने किशोरी के साथ छेड़खानी की।किशोरी शोहदे से बचकर अपने घर पहुंची और मां को आप बीती बताई। परिवार के लोग उसको लेकर थाने गए और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.