अमरोहा, फरवरी 1 -- रास्ते में युवक को रोककर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मोहम्मद शान पुत्र आरिफ 19 दिसंबर को अपने घर से किसी काम से गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग स्थित कुमराला के पास आरोपियों ने मोहम्मद शान को किसी बात को लेकर रोककर मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसका मोबाइल छीन लिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.