गिरडीह, अक्टूबर 5 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत जटाडीह गांव में शनिवार को मिट्टी गिराकर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। इस संबंध में अरुण यादव ने बताया कि दो दिन पहले ही सड़क पर मिट्टी गिराई गई थी जिसे लेकर शुक्रवार को किशुन यादव वगैरह ने हो हंगामा करते हुए घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट की थी। शुक्रवार को उनलोगों के विरुद्ध थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके विरोध में उनलोगों ने शनिवार सुबह मिट्टी हटाने का बहाना बनाकर सड़क पर गड्ढ़ा करने लगे जिसे रोकने गए तो उनलोगों ने जमकर मारपीट कर दी। इस पर जमकर ईंट-पत्थर चले। कहा कि तब हमलोग अपने घरों में कैद हो गए। बावजूद किशुन यादव वगैरह पथरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.