सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर। हाइवे से हबीबपुर जाने वाला मार्ग बस्ती के अंदर काफी खराब है। दो स्थानों पर नाली टूटने के बाद सड़क इतनी खराब हो गई है कि गहरा खडडा बन गया है। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल है। वाहन खराब होने के साथ ही नाली का गंदा पानी बहने से लोगों को और भी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी मुकेश, राजेश, श्यामू आदि ने बताया कि यह रास्ता काफी समय से खराब है। कई बार इसे बनवाने के लिए संबंधित जिम्मेदारों से कहा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...