मऊ, नवम्बर 27 -- दोहरीघाट (मऊ)। नगर पंचायत के सदर बाजार भाग दो में सड़क किनारे बनी पुरानी नाली को तोड़कर नई नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने निर्माण सामग्री बीच सड़क पर रख दिया है, इससे आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द बीच सड़क से निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की है। दोहरीघाट नगर पंचायत के सदर बाजार भाग दो में जलनिकासी के लिए पूर्व में बनी नाली को तोड़कर नई बनाई जा रही है। इसके लिए ठेकेदार ने निर्माण सामग्री को सड़क के मध्य में डलवा दिया है, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई है। मोरंग, गिट्टी और ईंट से पूरी सड़क भरी रही। इससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही...