हरदोई, जनवरी 3 -- मल्लावां। ग्राम सुल्तानपुर निवासी रामबाबू ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया आने जाने के रास्ते में सरकारी खड़ंजा है। गांव के महेश अपने जानवर बांध देते हैं। जिससे आने-जाने से बहुत परेशानी होती है। 28 दिसंबर को समय करीब 7:30 बजे जब महेश से कहा तो महेश, मैनाराम, शंकर लाल ने गाली-गलौज करके लात घुसो डंडों से पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...