हापुड़, जनवरी 10 -- नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ला निवासी दो युवकों पर आने जाने के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर से राशन लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसको नगर निवासी दो युवकों ने देख कर रोक लिया और अश्लील इशारे करने लगे।पीड़िता ने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ पिटाई की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...