एटा, फरवरी 23 -- एटा, रास्ते में घेरकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आंख के पास काफी चोट आई है। पीड़ित के अनुसार जेब में रखे 25 हजार रुपये, मोबाइल नहीं मिले है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मारहरा के गांव गहराना निवासी प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 फरवरी की रात को बाइक से पत्थर, टाइल्स का कार्य करके गांव बहादुरपुर से घर वापस लौट रहे थे आरोप है कि गांव फिरोजपुर सलोनी के पास पहुंचे। वही पर राजीव कुमार, धीरू निवासी नयाबांस थाना मिरहची ने साथी के साथ मिलकर गाली गलौज शुरु कर दी। गाली का विरोध किया। आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे आंख तथा शरीर में काफी चोट आई है। बताया कि जेब में रखे 25हजार रुपये, मोबाइल कहीं पर गिर गया है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भ...