पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। घर जा रहे एक युवक को चार लोगों ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पिटाई लगा दी। जिससे वह घायल हो गया। विरोध पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले अजय वर्मा पुत्र सियाराम 29 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के बाहर लगी दुकानों से मूंगफली खरीद कर वापस जा रहे थे। रास्ते में उन्हें मोन गुप्ता उर्फ मोदी, सूरजगुप्ता पुत्रगण बलराम गुप्ता ने दो साथियों के साथ घेर लिया। सभी ने गाली गलौज करते हुए अजय के साथ मारपीट शुरु कर दी। लाठी डंडे और लोहे की राड से हमला करने पर अजय गंभीर रुप से घायल हो गए। विरोध करने पर तंमचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर धमकाते हुए आरोपी फरार हो गए। जानकारी लगने...