काशीपुर, दिसम्बर 18 -- बाजपुर। गुरुवार को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट करने और पैसे छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम विक्रमपुर निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र टीकाराम ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर की देर रात वह अपनी कार से सास कैलाशी देवी व दो बच्चों के साथ ससुराल जा रहा था कि केशोवाला मार्ग पर दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि जब उसके द्वारा आरोपियों का विरोध किया गया तो आरोपियों ने उसके व उसकी सास कैलाशी के साथ मारपीट की और 25000 रुपये की नकदी छीन ली। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी, लेकिन आरोप झूठे थे। दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.