बरेली, जनवरी 8 -- फतेहगंज पूर्वी। नगर के मोहल्ला उत्तमगंज पूर्वी निवासी सरिता ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह टिसुआ स्थित एक प्लाई फैक्टरी में कार्य करती है। कुछ दिन पहले वह टिसुआ में वाहन के इंतजार में खड़ी थी। मीरानपुर कटरा के गांव कसरक निवासी शिवम,सुरेश,गढ़िया रंगीन के प्रकाश जो कि उसके रिश्तेदार हैं उन्होंने गाली गलौज की। महिला ने तहरीर देकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...