पीलीभीत, जून 5 -- बरखेड़ा,संवाददाता। मारपीट की शिकायत लेकर थाने जा रहे पिता-पुत्र को रास्ते में घेरकर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों के गंभीर चोटें आई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर बीसलपुर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। बुधवार को वह अपने पिता हीरालाल के साथ न्यायालय में तारीख पर गया था। वहां से लौटने के बाद जब वह अपने खेत की ओर जा रहा था, तो उसे और उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने बेहरमी से पिटाई कर दी। आरोपियों के चुंगल से किसी तरह बचकर थाने में शिकायत करने जा रहे थे, तो आरोपियों ने फिर से रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से उसकी और उसके पिता की बेहरमी से पिटाई की। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी छोड़ कर भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.