एटा, जुलाई 14 -- रास्ते में घेरकर आरोपियों ने पिटाई की। फायरिंग भी की। इसमें दोनों बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव गनपतिपुर बडापुर निवासी कौशल पुत्र विपिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जुलाई को गांव के ही सजनू सिंह के साथ गांव नगला जई में जेसीबी चालक को को छोड़ने गए थे। आरोप है कि रास्ते में सतेन्द्र, अर्जेश, मुकेश, हरविलास सिंह, चार अज्ञात आरोपी पकड़ आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित, साथी पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से पीड़ित, साथी पर फायर किया। इसमें वह बच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर डायल-112 पुलिस पहुंची। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.