बलिया, फरवरी 24 -- बैरिया (बलिया)। बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है। इलाके के शोभाछपरा निवासी संजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि रात करीब साढ़े सात बजे शिवनराय के टोला से घर जा रहा था। शोभा छपरा मार्ग पर पीपल के समीप लालझरी देवी इण्टर कालेज मोड़ पर अष्टम सिंह, जितेन्द्र सिंह , श्याम सिंह व पीयूष सिंह उर्फ योग सिंह ने घेर लिया। आरोप लगाया है कि सभी डण्डा व फाइटर आदि से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दोपहर से ही पिछा कर रहे थे। संजय का कहना है इसके पूर्व भी वह हमला कर चुके हैं तथा आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.