गोरखपुर, जनवरी 28 -- सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर में 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने खजांची चौराहा फ्लाईओवर और 152.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान एक छोटा बच्चा आकर्षण का केंद्र रहा। दरअसल वह योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में स्टेज पर आया और मुख्यमंत्री की तरह भाषण दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान अचानक माइक से तेज आवाज गूंजी। 'नमस्कार, मैं योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बोल रहा हूं, रास्ते पर घर मत बनवाना, नहीं तो बुलडोजर चलवा दूंगा, जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम।' सभी की निगाहें मंच की ओर गईं, तो देखा प्लेवे में पढ़ने वाला एक बच्चा मुख्यमंत्री की वेशभूषा में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.