औरंगाबाद, सितम्बर 28 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हरिगांव में एक मिट्टी का दीवार गिरने से चार छात्राएं घायल हो गईं। सभी छात्राएं परीक्षा देने उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रही थीं। घायल छात्राओं में हसामपुर गांव के अवधेश यादव की पुत्री पूजा कुमारी, राजू सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी, अरविंद यादव की पुत्री पूनम कुमारी और विमलेश यादव की पुत्री शोभा कुमारी शामिल हैं। ज्यादा चोट लगने पर पूजा कुमारी और प्रिया कुमारी को गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया गया। बताया जाता है कि दीवार गिरने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत दौड़े और लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर दीवार गिरने की घटना हुई थी, जिसमें कुछ माह पहले एक वृद्धा की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.