संभल, फरवरी 23 -- जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी बृजेश अपने परिवार के साथ थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव कलीजपुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह 11 बजे शादी समारोह से घर वापसी के दौरान गांव से ई-रिक्शा करके रेलवे फाटक 36 बी तक पहुंचा। यहां रेलवे फाटक पार करते समय उसका 7 वर्षीय बेटा यश अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी बेटे का पता न लगने पर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के साथ ढूंढते हुए परिजन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां जीआरपी थाने में यश को बैठा पाया। जीआरपी ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.