रामपुर, मार्च 8 -- रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में गांव निवासी चार युवकों ने चारा लेकर घर लौट रहे किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पजावा गांव निवासी सलामत अली ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शुक्रवार सुबह करीब साढे दस बजे वह अपने खेत से पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर गांव निवासी फैजान, एजाज,फहीम व मुजाहिद गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.