अमरोहा, अप्रैल 19 -- शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में बरकरार तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब नौगावां सादात क्षेत्र में अकबरपुर पट्टी मार्ग पर तेंदुए को देखे जाने का दावा किया गया है। बाग से लौट रहा मजदूर रास्ते में खड़े तेंदुए को देख बेहोश हो गया। दस मिनट बाद होश आया तो वह सुरक्षित था जबकि तेंदुआ जंगल में जा ओझल हो चुका था। सूचना पर स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लेकिन तेंदुआ फिर दिखाई नहीं दिया। वन अफसरों को सूचना दे दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासुदेव नगर में विनोद का परिवार रहता है। वह पेशे से मजदूर है और आम के सीजन में बागों में रहकर फसल की रखवाली करने का काम करता है। गुरुवार रात भी विनोद रोजाना की तरह अकबरपुर पट्टी मार्ग पर एक बाग में रुका हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर वापस लौट रहा था। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.