प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- लालगंज। गांव के सार्वजनिक खड़ंजे पर अतिक्रमण, धमकी को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम से शिकायत कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश गौतम का आरोप है कि गांव में बनवाए गए सार्वजनिक खड़ंजे पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर स्थायी निर्माण कार्य कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रधान प्रतिनिधि को जातिसूचक गाली देते हुए जानलेवा धमकी दी। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने कोतवाली पुलिस से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...