बदायूं, फरवरी 17 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव दियोरिया वौरा में रास्ते पर पशु बांधने का विरोध करना एक ट्रैक्टर चालक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंक दिए, जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के रहने वाले गुड्डू पुत्र हरपाल ने तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रास्ते में खड़ा था। पड़ोसी वेदपाल ने ट्रॉली हटाने को कहा, जिस पर उसने वाहन साइड में कर लिया। गुड्डू का आरोप है कि वेदपाल सड़क पर पशु बांधते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। विरोध करने पर वेदपाल, चंद्रपाल, आर्येंद्र और ऐशपाल ने गाली-गलौज की और छत से ईंट-पत्थर फेंके। इससे हरवेंद्र, राम रहीश, सानू और फूलन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.