हरदोई, फरवरी 1 -- पाली। गांव लखमापुर निवासी अर्जुन ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास गांव निवासी छोटे अपने भाइयों अनिल, रामू और रेशू के साथ उसके दरवाजे पर पहुंचे और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों भाई लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। घटना की आवाज सुनकर बचाने आई उसकी मां रामकांति और भाई सहदेव को भी पीटा गया। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में से रेशू को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...