श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जल निकासी की व्यवस्था न होने से रास्ते पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। कीचड़ के बीच से लोगों को आवागमन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के ग्राम पंचायत मछरिहवा में कई स्थानों पर आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। नाली न होने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। रास्ते की स्थित और खराब हो गई। इससे लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण राम गोपाल, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सरोज कुमारी, माला देवी, मुमताज अली, मुरारी यादव, दिनेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.