कानपुर, जनवरी 16 -- चकेरी। महाराजपुर में रास्ते में कब्जा करने के प्रयास के आरोप में लेखपाल ने दो आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नर्वल तहसील अंतर्गत महाराजपुर के लेखपाल पवन प्रकाश के अनुसार, आराजी संख्या 1307 रकबा 0.0610 हेक्टेयर रास्ते के रूप में अभिलेख में दर्ज है। इस रास्ते का चिन्हांकन भी नायब तहसीलदार प्रथम व राजस्व की टीम ने 26 अक्टूबर 2025 में किया था और सीमेंट के पिलर लगवा दिए थे। आरोप है कि महाराजपुर के धमना गांव निवासी पंकज यादव और दलजीत ने पिलर को गिरवा दिया था, जिसे में बाद में फिर से टीम ने लगवाया। आरोप है कि दोनों आरोपित कब्जे के प्रयास में हैं। लेखपाल ने महाराजपुर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...