हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई। विकास खंड टोंडरपुर की ग्राम पंचायत परसई के मजरा संकरीपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर गांव के दो दबंगों पर गांव के मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जा कर रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता रामौतार, सियाराम, रामू, विपिन और मुकेश ने बताया कि कब्जा किया गया रास्ता बहुत पुराना है। आबादी की जमीन पर बना रास्ता चलन में है। इस रास्ते से होकर ही गांव के लोग मुख्य मार्ग पर पहुंचते हैं। रास्ता कब्जा की शिकायत कुछ दिन पूर्व लोकवाणी के माध्यम से की गई थी। मामले में लेखपाल ने बिना मौका मुआयना किए रिपोर्ट लगा दी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिल कर रास्ते से कब्जा हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.