बदायूं, फरवरी 5 -- मुड़िया धुरेकी। क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी नरेश पाल सिंह ने पड़ोसियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते में पशु बांधने और रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग सड़क पर पशु बांधते हैं, जिससे निकलने में काफी परेशानी होती है। पीड़ित नरेश पाल के अनुसार, उन्होंने इसकी शिकायत थाना पुलिस, डायल 112 और तहसील दिवस में भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में आसफपुर चौकी इंचार्ज ने कहा, मामला राजस्व विभाग से संबधित है। पीड़ित का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...