फिरोजाबाद, दिसम्बर 20 -- टूंडला। ग्र्राम पंचायत जरौली कला में दबंगों द्वारा रास्ते को रोककर उसमें निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत एसडीएम टूंडला से की गई है। एसडीएम को की गई शिकायत में हरदेश गौतम पुत्र महावीर प्रसाद निवसी गांव जरौली कला ने बताया है कि गांव में एक चकरोड की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। बांस की टटिया लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे लोग रास्ते से निकल नहीं पा रहे हैं। हिमांश यादव बने सब इंस्पेक्टर टूंडला, हिन्दुस्तान संवाद। मथुरा में शहीद हुए सतीश चंद्र यादव के पुत्र हिमांशू यादव को सब इंस्पेक्टर बनाया है। आईजी आगरा ने उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। मां दुर्गा होटल पर उनका स्वागत और सम्मान किया। महाराज सिंह धनगर, सन्दीप यादव एड, केपी यादव, लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, दिगम...