देवरिया, जुलाई 29 -- रुद्रपुर। फतेहपुर में दो पक्षों में रास्ते को लेकर एक वर्ष से चल रहे विवाद ने सोमवार को आखिरकार सेना के पूर्व जवान की जान ले ली। कुछ माह पहले हुई पैमाइश के बाद दोनों पक्षों में तनाव कम होने की बजाय और बढ़ता ही चला गया। फतेहपुर में एक माह में दो हत्या की घटना से लोग दहशत में है। एसपी विक्रांत वीर ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। फतेहपुर गांव के बड़का टोला के रहने वाले सेना के रिटायर जवान रामदयाल कुशवाहा का खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास है। उनके खेत के बगल से ही होकर रामाश्रय निषाद के घर रास्ता जाता है। उसी रास्ते को लेकर रामदयाल और रामाश्रय के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। रामदयाल कुशवाहा के आवेदन पर कानूनगो और हल्का लेखपाल ने पैमाइश की। लेकिन पैमाइश के बाद भी सुलझने की बजाय वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.