गोंडा, फरवरी 6 -- मनकापुर, संवाददाता। लौकहा गांव में रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। घटना को लेकर दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। ग्राम लौकहा के राममूर्ति पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुवार को सुबह करीब सात बजे विपक्षियों ने उनके रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। इसी दौरान उनके पुत्र आदित्य प्रसाद चार पहिया वाहन से स्कूल जा रहे थे। रास्ता में ट्रैक्टर हटाने को कहने पर पहले से घात लगाए बैठे दुर्गेश पाण्डेय, रामआशीष पाण्डेय, मन नारायण पाण्डेय व दीनदयाल पाण्डेय ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे सगे भाई ऋषिकेश पर भी लाठी-डंडा, मुक्का तथा फरसे से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष ...